श्री चंद्रप्रकाश तिवारी (शबनम मौसी) किन्नर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिनका नाम विश्व के प्रथम किन्नर विधायक के रूप में गिनिज बुक में दर्ज है । उन्होंने पूज्य बापूजी के प्रति अडिग श्रध्दा तथा षड्यंत्रकारियों के प्रति तीव्र रोष व्यक्त करते हुए कहाः

”परम आदरणीय संत हमारे आसाराम बापूजी, जो ज्ञान के सागर हैं, ज्ञान के भंडार हैं, वे आज देश-विदेश के लोगों में अपना ज्ञान बाँट रहे हैं, उन्हें अच्छी प्रेरणा दे रहे हैं, अच्छे संस्कार दे रहे हैं, लोगों को बुरे रास्तों से बचा रहे हैं और उनमें उन्नत भावनाएँ जगा रहे हैं । वे ऐसे महान आत्मा हैं जिनके द्वारा अनेक प्रकार के जनहितकारी सेवाकार्य चलाये जा रहे हैं, जैसे -निःशुल्क चिकित्सा शिविरों द्वारा लोगों का इलाज कराया जाता है, गरीबों, अनाथों में भोजन-अनाज बाँटा जाता है, घर बनवाकर गरीबों को भेंट किये जाते हैं, बाल संस्कार केन्द्र चलाये जाते हैं आदि-आदि। ऐसे लोग दुनिया में बहुत कम होते हैं जो समाज के कल्याण में रत रहते हैं और सेवाधर्म को आगे बढ़ाते हैं ।
हमें बड़े-बड़े दिग्गजों ने पैसे का और अन्य प्रकार का लालच दिया और कहा कि ”बापू के खिलाफ बोलो ।” हमने कहा ः ”विश्व के करोड़ों लोगों की तरह हम भी आसारामजी बापू को समर्पित हैं । आप पैसा दें चाहे हीरा दें, चाहे मोती दें, हम बापूजी के लिए कोई गलत शब्द नहीं बोल सकते।”
जो लोगों को भटकने से बचा रहे हैं, उन्हीं बापूजी के खिलाफ षड्यंत्र करके लोगों को भटकाया जा रहा है, गुमराह किया जा रहा है । मैं आप सबसे निवेदन करना चाहती हूँ कि आप लोग दुष्प्रचार करनेवाले इन दुष्ट लोगों की, चांडाल लोगों की बातों को सुनना कभी पसंद मत करिये और पत्रकार-वार्ता एवं अन्य माध्यमों से अपने बयान जारी करिये कि ‘हम अपने बापूजी के खिलाफ कुछ नहीं सुनना चाहते । उनके बारे में कोई भी अपशब्द नहीं सुनना चाहते ।’

Share and Aware :
  • Print
  • Digg
  • Add to favorites
  • email
  • LinkedIn
  • Live
  • Yahoo! Bookmarks
  • Yahoo! Buzz
  • MySpace
  • MSN Reporter
  • PDF
  • Twitter
  • RSS
  • StumbleUpon
  • Reddit
  • Technorati
  • del.icio.us
  • Facebook
  • Google Bookmarks
  • IndianPad